Achilles की कहानी है Iliyad में.. आपने भी शायद वो Troy नाम की फिल्म
में देखी हो.. इस फिल्म का हिंदी रीमेक सा भी आया था एक वीर नाम से सलमान
खान वाला.. Troy फिल्म में अगर आपने देखा हो तो अखिलिस का माहन योद्धा
होना समझ आ गया होगा | अगर इलियड काव्य पढ़ लें तो पता चलेगा की अखिलिस की
माँ एक अप्सरा थी जिसे धरती के एक आदमी से प्यार हो गया | जब अखिलिस पैदा
हो गया और अप्सरा के वापिस स्वर्ग जाने के टाइम था तो अप्सरा ने अपने बच्चे
को एड़ियों से पकड़ा और अमृत कुंड में डूबा के निकाल लिया तो
पूरा
शरीर अखिलिस का ऐसा हो गया की उसपे हथियार असर ही नहीं करते थे... फिल्म
में जैसा दिखाया है की हेक्टर बहादुरी से अखिलिस से लड़ता हुआ मारा गया वैसा
हुआ नहीं था.. अखिलिस ने दौड़ा दौड़ा के मारा था हेक्टर को.. ट्रॉय के तीन
चक्कर लगाने के बाद मारा गया था हेक्टर...
अभी थोड़े दिन पहले संसद में ऐसा ही नज़ारा देखने को मिला.. एक योगी जी दौड़ा
दौड़ा के मार रहे थे खान्ग्रेसियों को.. मुद्दा था सेकुलरिज्म.. तो भइये जब
पता था की लड़ोगे तो दूसरी साइड से अखिलिस उतरेगा मैदान में तो शांत रहते..
तीस मार खां बनने किसने कहा था ? संसद आपके चुनाव प्रचार का मंच नहीं है..
ये अखबार का एडिटोरियल भी नहीं है की आपने कह ली अपनी बात और निकल लिए..
यहाँ दूसरी साइड को जवाब देने का पूरा मौका मिलेगा.. 116 तुम्हारे साथी
पहले ही दुसरे पाले में जा बैठे हैं.. फिर सम्प्रदाय विशेष के तुष्टिकरण के
लिए ख़ास जाने जाते हो आप..
मुद्दे ऐसे उठाओ जहाँ जवाब दे सको..
सेकुलरिज्म और करप्शन रहने दो .. आराम से बैठो सदन में .. वैसे भी तो सोते
पाए जाते हो.. इंतज़ार करो सरकार बहादुर की ग़लती का | आज नहीं तो कल होगी
ही, हर इंसान से होती है.. गैंग्स ऑफ़ वासेपुर की याद आने लगी है तुम्हें
देख देख के.... "लच्छन ठीक नहीं लग रहे तुम्हारे... बेटा... तुमसे ना हो
पायेगा... "
(18 August, 2014)