Article 48 and Ban on Cow Slaughter

महाराष्ट्र में सीटों के बंटवारे को ले के चलती खींचतान में बड़ा मज़ा आया | चुनाव न हों तो बिहारियों का entertainment ही नहीं होता !! क्या करें बिमारी है बिलकुल !! इसी बीच याद आया की महाराष्ट्र में तो खान्ग्रेसी सरकार है..

और हमारे संविधान निर्माता लिख गए हैं संविधान के अनुच्छेद 48 में :- राज्य, कृषि और पशुपालन को आधुनिक और वैज्ञानिक प्रणालियों से संगठित करने का प्रयास करेगा और विशिष्टतया गायों, बछड़ों और अन्य दुधारू और वाहक पशुओं की नस्लों के परिरक्षण और सुधार के लिए और उनके वध का प्रतिषेध करने के लिए कदम उठाएगा।

लेकिन पशुधन की ज़िम्मेदारी राज्य सरकार की होती है साहेब !! और गौ हत्या रुकवाने का अध्यादेश शायद वो अब भी ला सकती है.. क्या सुनहरा मौका है.. अब मैडम जी ने तो संविधान देखा नहीं होगा.. और पप्पू तो लौंडा बच्चा है ना अपना ?? तो उसे भी नज़र नहीं आता.. लेकिन पूरा पूरा अपार्टमेंट डकार जाने वाले महाराष्ट्र के नेताओं को भी ये नज़र नहीं आ रहा?? कांग्रेस ऑफिस में कृष्णाष्टमी तो शुरू करवाई ही है...

आपस में भिड़ी बीजेपी और शिवसेना इस भयानक पाशुपतास्त्र से निपटेगी कैसे?? एक अध्यादेश गौ हत्या के विरुद्ध और सारा मैदान चपटा ...
जागो पशुपति... जागो...

ये बाघ मारने का मौका हर रोज़ नहीं मिलता !!

(23 September, 2014)