"Assassin" अंग्रेज़ी का शब्द है, मतलब होता है कातिल | हसन सबाह नाम का
एक फ़ारस के कातिलों का सरदार था | इसका गिरोह पहले हशीश दे कर अपने शिकार
को बेबस कर देता था, उसी के नाम पर ये शब्द बना Assassin |
"Martinet" शब्द भी सुना होगा वो एक फ़्रांसिसी ड्रिल मास्टर के नाम पर है |
बड़ी सख्ती से नियमों का पालन करवाते थे तो उनके नाम पर ये बना, मतलब भी
वही है, सख्ती से नियमों का पालन करवाने वाला..
लन्दन में पुलिस वालों को "Bobby" कहते हैं, अक्सर जैसे हमारे यहाँ मामू या ठुल्ला बुलाते हैं .. य
े नाम पड़ा था सर रोबर्ट पील के नाम पर, उन्होंने लन्दन का पुलिस विभाग बना कर खड़ा किया था..
शब्द अक्सर अपने लिए अनोखे मतलब ढूँढ लेते हैं.. "पॉलिटिक्स करना" मतलब
धोखाधड़ी / झूठ / इधर की बात उधर करना होता है.. पॉलिटिक्स का ये मतलब कैसे
हो गया?? हमरी संधि विच्छेद के हिसाब से तो Poly मतलब बहुत से और Tics वो
खून चूसने वाले कीड़े को कहते हैं न?? ऐसा ही शब्द है "ठग" ये नाम है एक ऐसी
कौम का जो अंग्रेजों के खिलाफ़ स्वतंत्रता संग्राम में लड़ी थी.. मतलब क्या
होता है इसका??
वैसे आजकल टीवी पर सुबह शाम एक नयी किस्म की ठगी का
सुनने में आ रहा है.. इसमें बात शुरू तो होती है प्यार से लेकिन मकसद होता
है धर्म परिवर्तन !! अब इसमें "जिहाद" शब्द के इस्तेमाल पर कुछ मौलवी
पहुंचे थे अखिलेश यादव जी के पास.. तो मौलाना साहब नाम तो पहले ही ख़राब कर
रखा है इस शब्द का अल क़ायदा ने.. बगदादी ने.. बोको हराम ने.. अब नाम ख़राब
होने की चिंता न करें..
भैंस जा चुकी पानी में..
(29 August, 2014)