रंजिश ही सही, दिल दुखाने के लिए आ...

लड़कियों को used रुमाल बिलकुल पसंद नहीं होता, तो वो तुम्हारी जेब में नया रुमाल हर रोज़ डालेगी.. हर रोज़ .. चाहे सुबह की चाय पे झगड़ा हो गया हो फिर भी .. हर रोज़..

लाल मिर्च लड़के कम डालते हैं सब्जी में .. तो अगर तुम्हारी लंच बॉक्स की सब्जी में हरी मिर्च है, लाल मिर्च नहीं तो बीवी तुम्हारी या तो है ही नहीं, और अगर है, तो मायके गई है साहेब..

फ़ोन अगर prepaid है तो बार बार रिचार्ज करवाओगे.. 1000 - 1200 का बिल आता है 25 - 30 की उम्र में..

तुम हर शाम 6:30 में रिपोर्ट ले के आ जाओ, फिर कहो की सर वो रिपोर्ट में 7 पेज ठीक करने कह रहे थे आप वो सही कर दिए हैं.. एक बार देख लेते.. फिर हम पूछें जल्दी घर जाना है क्या? तुम वही घिसा सा जवाब दे दो सर वो वाइफ wait करने लगती है.. हमने तो दिन भर में जैसे देखा ही नहीं साले !! call तो तुम्हें घंटा किसी का नहीं आता ...

न ही हमें खाना बनाना आता है, तो कैसे बताते की बेटा आलू के पराठे तभी सही बनेंगे जब आलू भी ताज़ा उबले हों और आटा भी आलू उबलते उबलते में गुंथा गया हो.. कल रात के उबले आलू से पराठे बनाओगे तो पराठे फट जाते हैं सही नहीं बन सकते.. ताज़ा चाहिए दोनों ताज़ा.. आलू भी और आटा भी.. लड़की तो पहली बार पराठा बनाना शुरू करने से पहले ही अपनी माँ को फ़ोन लगाती, पूछती कैसे बनाऊ?? उस से almost सही बनते दूसरी तीसरी बार के भी पराठे.. तुमसे किसी को फ़ोन तो किया न गया होगा.. लेकिन हमें ये सब दिखता कहाँ है?? पैदाईशी चु@#$ हैं ?? क्यूँ ??
नए हो, सुना नहीं ही होगा की मेरी स्माइल जाती नहीं.. तुम्हारी ये दिन भर की स्माइल हम झेल लेंगे.. अब हो चुका हो झूठ, तो भइये ऐसा है ठग कभी नहीं शर्माता... जो ठगा गया होता है वो शर्माता है.. बता ही नहीं पाता की ऐसा धोखा हुआ मेरे साथ .. कल से तो मेरे नवरात्रों का व्रत होगा, ले White Mischief है थोड़ी सी और ग़ज़ल भी है मोबाइल में पड़ी हुई..

 रंजिश ही सही, दिल दुखाने के लिए आ...
आ मुझे फिर से छोड़ के जाने के लिए आ ..

(25 September, 2014)

Labels: