ओंकारा मेरी प्रिय फिल्म है.. उसके डायलॉग कहीं न कहीं चिपकाने का मौका मिल ही जाता है.. शोले के डायलॉग से उतनी चोट नहीं लगती न !! ओंकारा से बड़ी जोर की लगती है..

उसके एक शुरूआती सीन में लंगड़ा त्यागी एक नेता के बाहुबली समर्थक को नेता जी का विडियो मोबाइल पर दिखा देता है, और कहता है नेताजी को अपनी उम्मीदवारी वापिस लेने कहो.. कोई और चारा तो होता नहीं लेकिन बाहुबली गुस्से में नेता जी को फ़ोन लगा के पूछता है "रात कौन सी मीटिंग में थे भला ?" नेताजी बड़े प्यार से कहते हैं फण्ड रेजिंग के लिए गया था.. पहले से सुलगा बैठा बाहुबली खिसिया के कहता है.. " घाघरे में घुस के हो रही थी फण्ड रेजिंग ?? "

कल राहुल बाबा मंदिर जाने वालों पर छेड़ छाड़ का अभियोग मढ़ रहे थे और आज किसी ने चिदम्बरम साहब और थॉमस भाई पर ... शिव शिव शिव !! कैसे भद्दे आरोप मढ़ने वाली ऑडियो अपलोड कर दी है youTube पे..

तो भइये ... घाघरे में घुस के हो रही थी फण्ड रेजिंग?? अब जिन्दगी भर बैठ के टीवी में देखियो लोकसभा ने !!!!

(22 August, 2014)