9 अक्टूबर 1992 को अहमदाबाद में गुजरात के पुराने कांग्रेसी नेता रउफ
वली उल्लाह का दिन दहाड़े खून हो गया था | रउफ साहब की हत्या के बाद अटकलों
का बाज़ार गर्म था | कुछ लोगों का मानना था की इस हत्या में अहमदाबाद के
शातिर अपराधी सरगना अब्दुल लतीफ़ का हाथ था |
कुछ का ये भी कहना था
की रउफ साहब CM चिमन भाई के कारनामों के खिलाफ़ एक वृहद् ज्ञापन तैयार कर के
दो ही दिन बाद दिल्ली आलाकमान को देने वाले थे | उसके पूर्व वो जान से हाथ
धो बैठे..
अक्टूबर 1992 में ही गुजरात के राजकोट घराने के वारिस औ
र
पूर्व कांग्रेस मंत्री मनोहर सिंह जडेजा पर भी अपराधियों ने धावा किया था |
जडेजा भी चिमन भाई के विरोधी थे और अक्सर शिकायत ले के दिल्ली जाते रहते
थे..
फायरिंग में बच निकले जडेजा ने तब कहा था " गुजरात भी बिहार बनता जा रहा है |"
मतलब कुछ भी हो इलज़ाम बिहारियों पे??
अभी 1988 वाली सय्यद मोदी की हत्या की फाइल खुलवाने की गुजारिश की है
कांग्रेसी राज्य सभा सांसद संजय सिंह जी के बेटे ने.. ये साहब उनकी पहली
पत्नी के पुत्र हैं | संजय सिंह साहब की दूसरी पत्नी हैं अमिता सिंह...
पुराने ज़माने में ये मोहतरमा (अमिता कुलकर्णी) बैडमिंटन खिलाड़ी थीं, और
सय्यद मोदी जी की प्रेमिका, फिर बाद में सय्यद मोदी की पत्नी हुआ करती थीं |
फिर कुछ समय संजय सिंह साहब की नखलौऊ वाली ... छोड़िये जाने दीजिये..
अब तो सरकार बहादुर भी मोदी जी ही हैं.. तो इस बार सही जांच करवा दो
साहेब.. क्या है की उत्तर प्रदेश बिहार के पास भी है | अगर सही जांच न हुई,
तो ये कांग्रेसी इस बार भी बिहार का ही नाम ख़राब करेंगे !!
(24 September, 2014)