“तुम आज भी टाइम से नहीं पहुंचे थे न शेष ?” अचानक के ईति के सवाल ने ऑफ बैलेंस कर दिया | हफ्ते भर की छूटी हुई आदत, जब हर वक्त किस्म किस्म के सवाल होते नहीं थे | “ये पहाड़गंज वाली साइड की तरफ़ सब ऐसी ही संकरी गलियाँ होंगी ? फिर सारे विदेशी यहाँ कहाँ आ के होटलों में रुकते हैं ? सारा दिन तो हाईजीन हाईजीन करते हैं, हिपोक्रेट कहीं के !”
“हम लोग फ्लाईओवर पार कर के वापिस अजमेरी गेट की साइड आ गए थे नहीं तो लगभग सारी गलियाँ वैसी ही हैं | बस तुम पहाड़गंज देखने के शौक में मरी जा रही थी !”
“ओह कम ओन ! इतने भी निकम्मे नहीं हम सरकार | बेडरूम के अलावा बाकि जगहें देखना, वो तुम्हें पसंद नहीं आएगा | कॉफ़ी ?”
“तुमने घोल के रखी है ? हाय !! अब मेरे नारीवादी भाषणों का क्या होगा ! मालूम होता है मुझे मिस किया गया है |”
“अब ये भी पूछने की बात है सरकार ? आपके बगैर फ्लैट घर कहाँ होता है |”
“रुक्को... मैं दरवाज़ा बंद कर लूँ जरा, मियाँ मजनू..”
(March 17, 2015)