झिंगालाला हुर्र हुर्र हुर्र झिंगालाला हुर्र !

Hollywood के मूर्धन्य फिल्मकार Quentin Tarantino है । Tarantino अपने dark humor के लिए जाने जाते हैं । Dark humor क्या होता है ये मैंने Pulp Fiction देख के जाना । फ़िल्म की कहानी कुछ ऐसी है की एक साथ कई कहानियां चलती रहती है | मुख्य कलाकार दो ही हैं लेकिन उनके जीवन में जो जो लोग हैं, उन सब की कहानी सुनाई गई है |

तो कहानी में एक बॉक्सर था जो पैसे तो लेता है हारने के लेकिन गलती से ऐसा घूँसा जड़ देता है की उसका विरोधी ढेर हो जाता है | अब बॉक्सर बेचारे को पता था की उसने जिस से पैसे लिए हैं वो उसे जिन्दा नहीं छोड़ेगा | वो जान बचा के भागता है, और भागते भागते एक दूकान में जा घुसता है | पीछे पीछे गुंडों का सरदार आता है रिवोल्वर लिए |

इस से पहले की गुंडों का सरदार बेचारे बॉक्सर को गोली मारता, दुकानदार बन्दूक निकाल लेता है | बन्दूक के जोर पर गुंडों के सरदार से वो पिस्तौल छीन लेता है | गुंडों के सरदार और बेचारे बॉक्सर दोनों को ले जा के वो तहखाने में बंद करता है और एक पुलिस वाले को बुला लाता है |

इतने तक मामला ठीक था | समस्या तब आती है जब पता चलता है की दुकानदार और पुलिसवाले दोनों के शौक जरा नवाबी थे | दोनों शौक़ीन मिज़ाज़ ! तो दोनों नीचे जाते हैं और टॉस करते हैं, बारी बेचारे गुंडे की आती है | तो उसे पिंजड़े से निकालते हैं दोनों और उसके हाथ बांध कर एक टेबल पर उसे झुका कर ... मतलब समझ ही गए होंगे !

लेकिन इस से पहले की वो कुछ कर पाते पीछे खुला छुट गया बॉक्सर ! वो बन्दूक उठाता है और दोनों दुकानदार और पुलिसवाले को कब्ज़े में ले लेता है | गुंडे के हाथ खोले गए, बॉक्सर ने उस से नुकसान की माफ़ी मांगी और कहा की उसके नुकसान की भरपाई कर देगा अगर उसे एक मौका और मिला तो | लेकिन अभी अभी बेचारे गुंडे की इज्ज़त बची थी ! वो एहसानों के बोझ तले दबा था |

उसने किया बॉक्सर का पैसा माफ़ और अपने दो तगड़े, शौक़ीन किस्म के मुस्टंडों को बुलाया | बॉक्सर बच गया, दुकानदार और पुलिसवाले का जो झिंगालाला हुआ वो जिक्र हम छोड़ देते हैं |

अब पत्रकारों ने तो किसी सफ़ेद दाढ़ी वाले को दौड़ाया था | लेकिन उन्हें रास्ते में ही किसी सफ़ेद टोपी वाले ने घेर लिया और कई उनके दल वालों को अपने घर ले गया | झिंगालाला किया की नहीं ये नहीं पता, लेकिन रोने की आवाजें अब भी आ रही है !

सुना सिसोदिया ने 3 घंटे पत्रकारो को इंतजार कराया, उसके बाद सवाल पूछने पर भुनभुना के चल दिया !!

झिंगालाला हुर्र हुर्र हुर्र झिंगालाला हुर्र !!

(February 16, 2015)

Labels: